Mathura News: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया

Monthly inspection of EVM-VVPAT warehouse

यूनिक समय, मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मौके पर वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि इस प्रागंण की व्यवस्था पूरी तरह ठीक होनी चाहिए और सीसीटीवी कैमरे भी देखे।

उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी देखना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: T20 World Cup 2026: आईसीसी ने घोषित किए मैच अधिकारी; बांग्लादेशी अंपायरों को मिली जगह, 4 भारतीय भी संभालेंगे कमान

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*