Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: संजय नगर में 800 मकान तोड़ने के फैसले के विरोध में संयुक्त बैठक; आंदोलन की चेतावनी

by Tarun Bhardwaj • February 2, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित संजय नगर कॉलोनी में 800 मकानों को तोड़ने के प्रस्ताव के विरोध में वाल्मीकि एवं जाटव दलित समाज की हुई संयुक्त बैठक में फैसले को गलत बताया। कहा गया कि वर्षों से बसे गरीब, मजदूर और दलित परिवारों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के हटाना सरासर अन्याय है।

राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि संजय नगर कॉलोनी में कई दशकों से रह रहे दलित और मजदूर परिवारों के घर तोड़ने का निर्णय अमानवीय और असंवैधानिक है। जब तक पीड़ित परिवारों को उचित पुनर्वास और दूसरी व्यवस्था नहीं दी जाती, तब तक किसी भी परिवार को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा।

कांग्रेस के कृष्णा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष अरोड़ा ने कहा कि पीड़ित परिवारों के पक्ष में सभी जरूरी कागजी कार्रवाई की जा रही है। मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखा जाएगा। बैठक में सफाई यूनियन के अध्यक्ष महेश काजू वाल्मीकि, वरुण वाल्मीकि, ललित वाल्मीकि, प्रभु दयाल गौतम, विक्रम वाल्मीकि,सत्यप्रकाश कर्दम आदि उपस्थित थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Oppo K14x 5G: 6500mAh की एडवांस बैटरी के साथ 10 फरवरी को लॉन्च होगा Oppo K14x; जानें कीमत और फीचर्स

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.