Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: यूजीसी के नए नियमों पर ‘सवर्ण’ समाज में आक्रोश; कृष्णा नगर में भारी प्रदर्शन

by Tarun Bhardwaj • February 2, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज के तमाम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर से विरोध में मार्च निकाला गया। विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद था, लेकिन सवर्ण समाज के लोग बिल के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ती रही। भारी संख्या में भीड़ के प्रदर्शन की वजह से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। मथुरा के तमाम थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और प्रदर्शन को रोकने की कोशिश में जुट गया।

यूजीसी विरोध प्रदर्शन में करणी सेना,क्षत्रीय समाज, राजपूत समाज, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा,ब्राह्मण महासभा आदि तमाम संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को कृष्णा नगर में ही रोक लिया गया और सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया।

प्रदर्शन में करणी सेना के प्रदेश सचिव कन्हैया ठाकुर एडवोकेट, जिला अध्यक्ष करणी सेना कान्हा ठाकुर गोवर्धन ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष सुजान सिंह तरकर, डॉ. नवल सिंह, सिसोदिया, ठाकुर सियाराम प्रधान, क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह सिसोदिया, योगेंद्र सिंह, ठाकुर दिनेश सिंह भाटी, कप्तान सिंह, नरेश ठाकुर, ठाकुर हरिओम सिंह तथा महावीर प्रधान आदि मौजूद थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Oppo K14x 5G: 6500mAh की एडवांस बैटरी के साथ 10 फरवरी को लॉन्च होगा Oppo K14x; जानें कीमत और फीचर्स

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.