
यूनिक समय, सुरीर। कस्बा सुरीर में ग्राम पंचायत की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से पक्का अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विजऊ निवासी संजय सिंह द्वारा मौजा सुरीर विजऊ बांगर के खसरा संख्या 345 में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए उपजिलाधिकारी मांट को प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम मांट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। एसडीएम के आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कार्रवाई की गई।
टीम में राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, लेखपाल हरवीर सिंह, सुमित पाठक एवं हेमेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से किए गए पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार और लेखपाल के साथ पुलिस टीम से उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह तथा विनीत दागी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप देखा गया।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply