Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: कचहरी कैंपस के पास एक पति ने सरेराह अपनी पत्नी पर किया जानलेवा हमला

by Tarun Bhardwaj • February 9, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के सदर थाना क्षेत्र स्थित सिविल लाइन इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कचहरी कैंपस के पास एक पति ने सरेराह अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। तलाक के मामले में कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकले पति ने अपनी पत्नी को न केवल धक्का देकर गिराया, बल्कि फुटपाथ पर लगा पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तलाक की कड़वाहट और सरेराह खूनी खेल

मर्गोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार और उसकी पत्नी निधि के बीच पिछले दो वर्षों से तलाक का विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों इसी मामले में कचहरी में कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोर्ट से बाहर निकलते ही दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बहस के दौरान निधि सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठ गई, तभी आक्रोशित सुनील ने उसे जोरदार धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जैसे ही महिला सड़क पर गिरी, सुनील ने पास ही पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और बेहरमी से उसके ऊपर हमला कर दिया। महिला दर्द से कराहती रही और मदद की गुहार लगाती रही।

भीड़ ने बचाया, आरोपी हुआ फरार

मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा, तो वे तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने हमलावर पति को पकड़कर पीछे धकेला और उसकी हरकत पर कड़ा विरोध जताया। भीड़ का दबाव देखते ही आरोपी सुनील मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल निधि को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दिल दहला देने वाले वीडियो में पति की दरिंदगी साफ तौर पर कैद हुई है, जिसके दो दृश्यों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पहले दृश्य में देखा जा सकता है कि फुटपाथ पर बैठी पत्नी को उसका पति सुनील अचानक पूरी ताकत से धक्का देकर सड़क पर गिरा देता है। इसके तुरंत बाद, दूसरे भयावह दृश्य में आरोपी पति फुटपाथ से ही एक भारी पत्थर उठाता है और सड़क पर बेबस गिरी अपनी पत्नी पर बेरहमी से प्रहार करने लगता है।

पुलिस की कार्रवाई और जन-आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। कचहरी जैसे सुरक्षित क्षेत्र में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: गिरिराज महाराज की शरण में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान; सात कोस की लगाई परिक्रमा

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.