Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Ind Vs Pak: ICC के आगे झुका पाकिस्तान; 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ मैच खेलने को हुआ राजी

by Tarun Bhardwaj • February 10, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले यानी भारत बनाम पाकिस्तान को लेकर हफ्तों से चल रहा सस्पेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया है। 1 फरवरी को वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय दबाव और आईसीसी (ICC) की सख्ती के आगे घुटने टेकने पड़े हैं। पाकिस्तान सरकार ने अपने पुराने फैसले से ‘यू-टर्न’ लेते हुए अब 15 फरवरी को कोलंबो में मैच खेलने की हामी भर दी है। हालांकि, मैच से पहले पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर का नाम लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

मोहसिन नकवी का विवादित बयान

जैसे ही पाकिस्तान ने मैच खेलने का फैसला किया, पीसीबी चेयरमैन और पाक गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले को राजनीतिक रंग दे दिया। नकवी ने कहा, “न तो मैं भारत और आईसीसी की धमकियों से डरता हूं और न ही पाकिस्तान सरकार। जहां तक फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की बात है, आप जानते हैं कि वह कभी नहीं डरते।” विश्लेषकों का मानना है कि नकवी ने आर्मी चीफ का नाम केवल अपनी जनता के सामने अपनी ‘इज्जत’ बचाने (Face Saving) के लिए लिया है, क्योंकि मई 2025 में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाक सेना की स्थिति दुनिया देख चुकी है।

कौन हैं फील्ड मार्शल आसिम मुनीर?

मई 2025 में जब भारत ने आतंकी कैंपों पर कड़ा प्रहार किया था, तब हुए सैन्य संघर्ष के बाद जनरल मुनीर को ‘फील्ड मार्शल’ बनाया गया था। अयूब खान के बाद इस पद तक पहुंचने वाले वह पाकिस्तान के दूसरे शख्स हैं। नकवी द्वारा खेल के मैदान में सेना प्रमुख का नाम खींचना यह दर्शाता है कि पाकिस्तान क्रिकेट को खेल नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व की लड़ाई के रूप में देख रहा है।

पाकिस्तान के सरेंडर के बाद अब दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को 15 फरवरी का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह 27वां मैच रविवार के दिन कोलंबो के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का समय भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे निर्धारित किया गया है जबकि टॉस की प्रक्रिया इससे ठीक आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे संपन्न होगी।

कब, कहां और कैसे देखें?

ग्रुप समीकरणों की बात करें तो दोनों ही टीमें वर्तमान में ग्रुप ए का हिस्सा हैं जहाँ भारत ने अपने शुरुआती मैच में यूएसए को शिकस्त दी है और पाकिस्तान भी नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर चुका है। कोलंबो के मैदान की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है जहाँ स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी कर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगा। मौसम के मिजाज को लेकर भी अच्छी खबर है क्योंकि 15 फरवरी को कोलंबो में बारिश की संभावना न के बराबर है जिससे फैंस को पूरे 40 ओवर का धमाकेदार खेल देखने को मिल सकता है।

इस हाई-वोल्टेज मैच का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने वाले दर्शक जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे। भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे जबकि पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में होगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: दो दिन की तेजी के बाद सोना ₹960 और चांदी ₹2640 हुई सस्ती; जानें क्या है लेटेस्ट रेट

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.