मथुरा-वृंदावन में ‘भव्य होली’ की तैयारी; नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं विभाग अध्यक्ष के साथ ली बैठक

Municipal Commissioner held a meeting with all the officers and department heads

यूनिक समय, मथुरा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने विश्व विख्याात होली पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं विभाग अध्यक्ष के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान नगर निगम स्तर से की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं सफाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय 24 घण्टे खुले रहने, शौचालयों पर कर्मचारियों की तैनाती, पेचवर्क, सीवर ओवर फ्लो न हो आदि हेतु बेहतर प्रबन्ध किये जाने के निर्देश दिये गये।

समस्त अधिकारी अपने—अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुये अपने पर्यवेक्षण में कार्य कराया जाने के निर्देश दिये गये। होली पर ब्रज में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त ने समस्त अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों, मंदिरों से जुड़े समस्त मार्गों एवं सभी मंदिर परिसरों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिफ्ट-वाइज सफाई का कार्य कराया जाए । इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जलकल विभाग को निर्देशित किया गया है कि नगर क्षेत्र में कहीं भी पेयजल लीकेज अथवा सीवर ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न न हो। इसके लिए नियमित निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त किया जाए।

निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि मंदिरों से जुड़े मार्गों एवं सभी प्रमुख सड़कों पर यदि कहीं गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त मार्ग हों तो उनका तत्काल पैचवर्क कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही नगर क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों से जुड़े सभी मार्गों एवं प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स को पूर्ण रूप से दुरुस्त रखा जाए, जिससे रात्रि के समय भी आवागमन सुचारू बना रहे।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त ने नगर के प्रमुख तिराहों एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नगर में सुखद एवं सकारात्मक अनुभूति प्राप्त हो सके।

बैठक में अपर नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश पाठक, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, श्रीमती कल्पना सिंह चौहान, महाप्रबन्धक (जल), मुख्य अभियन्ता सिविल , नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक अभियंता ,अवर अभियंता उपस्थित थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Technology News: पैनासोनिक ने लॉन्च किए 57 नए AC मॉडल्स; 55°C तापमान में भी मिलेगी शिमला जैसी ठंडक

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*