Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Nandgaon: भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी के घर पर 40 हमलावरों का धावा; अंधाधुंध फायरिंग और गाड़ियों में तोड़फोड़

by Tarun Bhardwaj • February 14, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कान्हा की नगरी के थाना बरसाना क्षेत्र अंतर्गत नंदगांव में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी दान बिहारी चौधरी उर्फ दानो के आवास पर दर्जनों नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हथियारों से लैस करीब 40 से ज्यादा हमलावरों ने न केवल गोलियां चलाईं, बल्कि घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इस दुस्साहसिक वारदात में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घर में घुसकर मचाया तांडव

पीड़ित भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी, जो प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के बेहद करीबी माने जाते हैं, ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ियों और अवैध हथियारों से लैस होकर आए थे। हमलावरों ने दिवाका थोक स्थित उनके घर को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

दहशत का आलम यह था कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी तीन लग्जरी गाड़ियों— किया सेल्टोस (Kia Seltos), थार (Thar) और स्विफ्ट (Swift) को कुल्हाड़ियों से काटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। दान बिहारी चौधरी ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनके भतीजे श्याम, उनकी पत्नी स्वदेश और कुलदीप को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया गया।

पुलिसिया कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। चूंकि दान बिहारी चौधरी पूर्व में नंदगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं, इसलिए इस हमले को पुरानी रंजिश या राजनीतिक द्वेष से जोड़कर देखा जा रहा है। थाना बरसाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

घटना के बाद से पूरे नंदगांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नंदगांव जैसे धार्मिक स्थल पर सरेआम हुई इस फायरिंग और तोड़फोड़ ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस दुस्साहस को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tata Sierra EV: सिंगल चार्ज पर 500KM से ज्यादा की रेंज के साथ प्रीमियम लुक; जानें कब होगी लॉन्च

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.