Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs PAK: भारत से हार के बाद शाहिद अफरीदी ने सरेआम दामाद शाहीन, बाबर और शादाब को टीम से बाहर करने की उठाई मांग

by Tarun Bhardwaj • February 16, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली।  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के हाथों मिली 61 रनों की करारी शिकस्त ने पाकिस्तान क्रिकेट में भूकंप ला दिया है। मैच से पहले जो पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी टीम की जीत के कसीदे पढ़ रहे थे, हार के बाद उनके सुर पूरी तरह बदल गए हैं। इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का है, जिन्होंने एक टीवी शो के दौरान न केवल कप्तान बाबर आजम पर निशाना साधा, बल्कि अपने दामाद शाहीन अफरीदी को भी टीम से बाहर निकालने की वकालत कर दी।

“अगर फैसला मेरे हाथ में हो तो तीनों को निकाल दूँ” – शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के एक मशहूर टीवी शो पर चर्चा के दौरान शाहिद अफरीदी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने टीम की हार का ठीकरा सीनियर खिलाड़ियों पर फोड़ते हुए कहा “अगर मुझे फैसला करना हो, तो मैं बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान तीनों को तुरंत टीम से बाहर कर दूँ। ये खिलाड़ी लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन बड़े मैचों में इनके पास देने के लिए कोई रिजल्ट नहीं है। अब वक्त आ गया है कि इन ‘सीनियर’ खिलाड़ियों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जाए जो बड़े मौकों पर खुद को साबित कर सकें।”

मैदान पर बुरी तरह फ्लॉप रहे तीनों ‘महारथी

शाहिद अफरीदी के इस कड़े रुख और गुस्से के पीछे इन तीनों सीनियर खिलाड़ियों का मैदान पर रहा शर्मनाक प्रदर्शन है, जो भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में पूरी तरह घुटने टेकते नजर आए। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज होने के बावजूद शाहीन अफरीदी अपनी लय खोते दिखे और उन्होंने महज 2 ओवरों में ही 31 रन लुटा दिए, जबकि उनके खाते में केवल एक विकेट आया।

वहीं ऑलराउंडर शादाब खान की स्थिति और भी खराब रही, जिन्होंने गेंदबाजी में सिर्फ एक ओवर फेंककर 17 रन दे डाले और बाद में बल्लेबाजी के दौरान भी मात्र 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले बाबर आजम, जिनसे प्रशंसकों और जानकारों को इस बड़े मैच में सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, वह भी भारी दबाव के आगे टिक नहीं पाए और सिर्फ 5 रन के मामूली स्कोर पर आउट होकर टीम को गहरे संकट में छोड़ गए।

यू-टर्न और पाकिस्तान में फूट

मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों का दावा था कि उनकी टीम भारत को कड़ी टक्कर देगी, लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के एकतरफा प्रदर्शन ने इन दावों की हवा निकाल दी। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और खिलाड़ियों के बीच आंतरिक कलह और जनता का गुस्सा चरम पर है। 1-8 के वर्ल्ड कप रिकॉर्ड के बाद अब पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट में बने रहना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Ind Vs Pak: “भारत से मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम में छायी हताशा”; पाक टीम के हेड कोच माइक हेसन ने बताया अपनी टीम का हाल

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.