Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: जिला कारागार में हुआ ‘बैडमिंटन प्रीमियर लीग-2’ का आगाज; 64 बंदी दिखाएंगे खेल का दम

by Tarun Bhardwaj • February 17, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिला कारागार में बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु जिला कारागार में बैडमिंटन प्रीमियर लीग 2 का आयोजन किया गया। जिला कारागार में आज बैडमिंटन प्रीमियर लीग-2 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनीता सिंह एवं एसीजेएम. रेलवे सूर्य भान वर्मा ने फीता काटकर एवं प्रतीकात्मक बैडमिंटन खेलकर किया गया।

इस बारे में कारागार अधिक्षक अनशुमन गर्ग ने बताया कि लीग में 64 बन्दी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभाग करने वाले बंदयिो के 2 ग्रुप में बनाए गए है । इस प्रकार प्रत्येक ग्रुप में कुल 16 बंदी खेलेंगे। अंतिम विजयी खिलाड़ियों को कारागार द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

बंदियों के कल्याण हेतु कारागार में चलाए जा रहे इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की गई तथा अधिक से अधिक बंदियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। जेल अधीक्षक श्री गर्ग ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि कारागार से रिहा होने पर अपने को कारागार से बदल कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ कर समाज को सहयोग करने को कहा गया।

इस अवसर पर एलएडीसी. एडवोकेट्स एवम् कारागार अधिकारी जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, चिकित्साधिकारी डाक्टर उपेन्द्र पाल सिंह सोलंकी , उप जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, रवीन्द्र कुमार , हेमराज, फार्मासिस्ट सोहन सारस्वत , कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार चौहान व अन्य कारागार कार्मिक उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: तिहाड़ से बाहर आए राजपाल यादव; 12 दिन बाद मिली अंतरिम जमानत

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.