Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech: सुंदर पिचाई ने लॉन्च किए 7 नए AI सर्टिफिकेट कोर्स; विशाखापत्तनम में बनेगा गीगावॉट-स्केल ‘AI हब’

by Tarun Bhardwaj • February 20, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट 2026 के मंच से गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत के तकनीकी भविष्य को नई ऊंचाई देने वाला बड़ा एलान किया है। ‘इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव’ के तहत गूगल न केवल अपनी कनेक्टिविटी का विस्तार कर रहा है, बल्कि भारतीय युवाओं को वैश्विक स्तर पर एआई लीडर बनाने के लिए अपने सबसे महत्वाकांक्षी स्किलिंग प्रोग्राम की शुरुआत भी कर दी है।

AI स्किल्स के लिए 7 क्रांतिकारी कोर्सेज

सुंदर पिचाई ने घोषणा की कि 18 फरवरी को गूगल ने 7 नए एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए हैं। जिनका प्राथमिक उद्देश्य हर क्षेत्र के व्यक्ति को एआई की बारीकियों में दक्ष बनाना है।

इन कोर्सेज के अंतर्गत एआई फंडामेंटल्स के माध्यम से 25 से अधिक चैप्टर्स में बुनियादी जानकारी और प्रॉम्प्ट राइटिंग तकनीक सिखाई जाएगी, जबकि ब्रेनस्टॉर्मिंग और प्लानिंग कोर्स रचनात्मक विचारों को वास्तविक एक्शन प्लान में बदलने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा।

इसके अतिरिक्त, रिसर्च और इनसाइट्स कोर्स में Gemini Deep Research जैसे टूल्स के उपयोग से एआई को रिसर्च पार्टनर बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी और राइटिंग एवं कम्युनिकेशन कोर्स में गूगल मीट के जरिए मीटिंग समरी तैयार करने का कौशल सिखाया जाएगा।

साथ ही, कंटेंट क्रिएशन कोर्स के तहत गूगल स्लाइड्स में प्रेजेंटेशन और डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग सिखाया जाएगा, तो वहीं डेटा एनालिसिस कोर्स अनस्ट्रक्चर्ड डेटा को उपयोगी और स्ट्रक्चर्ड टेबल में बदलकर महत्वपूर्ण इनसाइट्स निकालने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर $15 अरब का निवेश

कनेक्टिविटी को लेकर पिचाई ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच नए सब-सी केबल रूट तैयार किए जा रहे हैं, जिससे डेटा ट्रांसफर की गति और एआई कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होगा।

विशाखापत्तनम बनेगा ‘AI की राजधानी’

गूगल के विजन का सबसे बड़ा केंद्र विशाखापत्तनम होगा। यहाँ 15 अरब डॉलर के भारी निवेश के साथ एक ‘फुल-स्टैक एआई हब’ स्थापित किया जा रहा है। यह हब गीगावॉट-स्केल कंप्यूटिंग क्षमता और इंटरनेशनल सबसी केबल गेटवे से लैस होगा, जो पूरे देश में एआई क्रांति का नेतृत्व करेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: 21 और 22 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का होगा आगाज

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.