Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: कोसीकलां पुलिस ने शातिर चोर और बाल अपचारी को दबोचा; लाखों के जेवरात और हथियार बरामद

by Tarun Bhardwaj • February 20, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कोसीकलां की सीएचसी के सामने करीब 14 दिनपूर्व रात्रि को सर्राफ की दुकान में हुई लाखों के जेवरातों को चोरी के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो किलो 328 ग्राम सफेद धातु के जेवरात और दो चाकू बरामद किए हैं।

कोसीकलां के सी एचसी रोड पर सीएचसी के सामने सर्राफ की दुकान का ताला तोड़ कर 6 फरवरी की रात को दुकान में रखे लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। चोरी की वारदात का पत लगने पर व्यापारियों में आक््रोश फेल गया था।.सीओ छाता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए दर्जनों सीसी टीवी केमरों की फुटेज को खंगाला और उसके साथ ही लोकल खबरियों से भी इस मामले में सहयोग लिया।

इस मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक बाल अपचारी सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने बताया उन्हें इनके बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने अपने साथ चौकी प्रभारी कसबा दुष्यंत सिंह और पुलिस टीम को लेकर ईदगाह कट के समीप से अभियुक्त पतलू उर्फ आलीशान निवासी नब्बेघर करीमुल्लावांस कोसीकलां और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चाकू दो किलो 328 ग्राम सफेद धातु के जेवरात और हथौड़ा, सब्बल बरामद किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: सदन में सीएम योगी ने 10वीं बार बजट पेश कर बनाया इतिहास; यूथ कांग्रेस के हंगामे पर जताई नाराजगी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.