Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

AI Summit 2026: भारत मंडपम में कांग्रेस के हंगामे के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा; कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन

by Tarun Bhardwaj • February 21, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) को लेकर छिड़ा विवाद अब सड़कों से लेकर कोर्ट तक पहुँच गया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुए भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के विरोध प्रदर्शन को भाजपा ने ‘देश की छवि धूमिल करने वाली साजिश’ करार दिया है। इस घटना के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और इसे वैश्विक स्तर पर भारत को बदनाम करने की कोशिश बताया।

मनोज तिवारी का कांग्रेस पर तीखा हमला

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमता का लोहा मान रही है, तब कांग्रेस ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा “देश की जनता इस राष्ट्रविरोधी कृत्य के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के सामने इस तरह का हंगामा करना देश की गरिमा को ठेस पहुँचाने जैसा है।”

वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध के अंधेपन में देश के हितों के खिलाफ काम करने लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई समिट कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन था, जहाँ भारत के तकनीकी भविष्य की नींव रखी जा रही थी।

कानूनी कार्रवाई

भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार प्रमुख सदस्यों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। इन गिरफ्तार सदस्यों की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है, जिन पर हाई-प्रोफाइल आयोजन में बाधा डालने और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप है। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेशी के दौरान इन सदस्यों के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: लश्कर के निशाने पर दिल्ली का लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर; खुफिया एजेंसियों ने जारी की ‘हाई वॉर्निंग’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.