Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Technology: एप्पल ला रहा है जादुई स्मार्ट कवर; सैटेलाइट कनेक्टिविटी से लैस होगा नया एंटीना केस

by Tarun Bhardwaj • February 21, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। तकनीक की दुनिया में हमेशा कुछ क्रांतिकारी करने वाला एप्पल (Apple) अब आईफोन के लिए एक ऐसे भविष्यवादी ‘स्मार्ट कवर’ पर काम कर रहा है, जो मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी आपको दुनिया से जोड़े रखेगा। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने एक खास रिमूवेबल फोन कवर के लिए पेटेंट फाइल किया है, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए एक इन-बिल्ट फिजिकल एंटीना दिया जाएगा।

क्या है यह तकनीक और कैसे करेगी काम?

एप्पल ने साल 2022 में आईफोन के भीतर सैटेलाइट इमरजेंसी फीचर (SOS) पेश करके तकनीक की दुनिया में हलचल मचा दी थी, लेकिन अब कंपनी इस सुविधा को एक बिल्कुल नए और एडवांस लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रही है।

हालिया पेटेंट के अनुसार, इस नए स्मार्ट कवर में एक फिजिकल एंटीना एरे लगा होगा, जिसे जरूरत पड़ने पर कवर से बाहर फोल्ड किया जा सकेगा ताकि सैटेलाइट से बेहतर सिग्नल मिल सकें। यह कवर तकनीकी रूप से काफी उन्नत होगा, जिसमें मल्टीपल ट्रांसमीटर और ट्रांसरिसीवर्स दिए जाएंगे जो NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) और RF (रेडियो फ्रीक्वेंसी) तकनीक का इस्तेमाल कर आईफोन के साथ एक मजबूत कनेक्शन स्थापित करेंगे।

इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसका लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स को सपोर्ट करना है, जिसकी मदद से बिना मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में भी कनेक्टिविटी की रेंज और मजबूती कई गुना बढ़ जाएगी।

नो नेटवर्क ज़ोन में बनेगा ‘लाइफ सेवर’

अक्सर स्मार्टफोन के भीतर लगे एंटीना का सरफेस एरिया छोटा होता है, जिससे घने जंगलों या पहाड़ों (नो नेटवर्क ज़ोन) में सिग्नल मिलने में दिक्कत आती है। एप्पल का यह स्मार्ट कवर आईफोन के मौजूदा एंटीना के लिए एक एक्सटेंशन का काम करेगा।

“यह तकनीक विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए वरदान साबित होगी जो ट्रैकिंग या एडवेंचर के शौकीन हैं। इंडोर या खराब मौसम में भी इसके जरिए बेहतर SOS कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी।”

उपलब्धता और कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कवर आईफोन के साथ इन-बिल्ट नहीं आएगा बल्कि इसे एक एक्सेसरी के तौर पर अलग से खरीदना होगा। एप्पल आने वाले समय में अपने नए आईफोन मॉडल्स के साथ इसे लॉन्च कर सकता है। हालांकि, इस स्मार्ट तकनीक के लिए यूजर्स को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: भारत मंडपम में हंगामे के बाद भारी बवाल; इंदौर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले पत्थर

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.