Delhi News: लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी; ‘खालिस्तानी ग्रुप’ के ईमेल से मचा हड़कंप

Bomb threat to Red Fort and Delhi Secretariat

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को आतंकी खौफ का साया मंडराया, जब ऐतिहासिक लाल किला (Red Fort) और दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) को बम से उड़ाने की सनसनीखेज धमकी मिली। एक कथित खालिस्तानी ग्रुप द्वारा भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। दोपहर के समय मिली इस धमकी के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

ऑपरेशन ‘सर्च एंड रेस्क्यू’

धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS), डॉग स्क्वॉड और फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां दोनों लोकेशन्स पर पहुंच गईं। पर्यटकों से गुलजार रहने वाले लाल किला परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया है और हर कोने की सघन तलाशी ली जा रही है। आईटीओ स्थित सचिवालय में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया गया है।

जांच में जुटी साइबर सेल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई है जिसमें खालिस्तानी ग्रुप का नाम लिया गया है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल अब इस ईमेल के ‘आईपी एड्रेस’ और सोर्स को ट्रैक करने में जुटी है। जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि क्या इस ग्रुप का कोई अंतरराष्ट्रीय लिंक है या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।

स्कूली बच्चों को भी बनाया निशाना

राजधानी दिल्ली के लिए आज का दिन सुरक्षा के लिहाज से काफी तनावपूर्ण रहा क्योंकि दोपहर में महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने से पहले सुबह-सुबह ही दो प्रतिष्ठित स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को ईमेल के माध्यम से डराया गया, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने दोनों स्कूलों के परिसरों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक की जांच में वहां से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में वकील को लगाई फटकार, बोले “चंडीगढ़ से दिल्ली तक मुझे देखा है…..”

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*