Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: स्पाइसजेट की फ्लाइट SG121 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित बचाए गए 150 यात्री

by Tarun Bhardwaj • February 24, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लेह जा रहे एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण अचानक वापस उतारना पड़ा। पायलटों की सूझबूझ और सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते एक बड़ी अनहोनी होने से रह गई।

इंजन फेलियर के बाद ‘एयर रिटर्न’

स्पाइसजेट की फ्लाइट SG121 (बोइंग 737) ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक-ऑफ के तुरंत बाद ही क्रू मेंबर्स को गंभीर तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। सूत्रों के अनुसार, विमान के इंजन नंबर 2 में खराबी (इंजन फेलियर) आ गई थी।
सावधानी बरतते हुए पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराने का फैसला किया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि कॉकपिट में फायर वार्निंग का कोई संकेत नहीं मिला था।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया गया। रनवे पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ मेडिकल टीम और फायर सर्विस की गाड़ियां पहले से तैनात कर दी गई थीं। विमान में सवार लगभग 150 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से बाहर निकाल लिया गया है। प्रभावित यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुँचाने के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था किए जाने की उम्मीद है।

दूसरी और झारखंड के चतरा जिले से एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, जहाँ रांची से दिल्ली की ओर जा रही एक एयर एंबुलेंस भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस विमान ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से अपनी उड़ान भरी थी और इसे रात 8:30 बजे दिल्ली पहुँचना निर्धारित था। दुर्भाग्यवश, उड़ान भरने के मात्र 23 मिनट बाद शाम 7:34 बजे विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क पूरी तरह टूट गया और यह चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के समीप क्रैश हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनके शव मंगलवार को रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद कर लिए गए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई समिट’ के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.