Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: रंग भरनी एकादशी व होली को लेकर वृंदावन में नगर आयुक्त का निरीक्षण

by Tarun Bhardwaj • February 24, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। रंग भरनी एकादशी एवं होली पर्व को लेकर नगर निगम मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त जग प्रवेश ने मंगलवार वृंदावन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए की जा रही बैरिकेडिंग, अवैध होर्डिंग्स-बैनर, प्रकाश व्यवस्था तथा सीवर लीकेज सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने छटीकरा से विद्यापीठ तथा विद्यापीठ से अटला चुंगी मार्ग तक भ्रमण कर सफाई व्यवस्था निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित जोनल सेनेटरी ऑफिसर एवं सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि सभी मार्गों, विशेषकर मंदिरों के आसपास, उच्च स्तरीय और निरंतर सफाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कहीं भी कूड़े के ढेर नहीं दिखाई देने चाहिए और स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही नगर आयुक्त ने नगर क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स और बैनरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, अवर अभियंता (निर्माण) अरुण कुमार, सफाई निरीक्षक सुभाष चंद्र,राकेश राजपूत सहित संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: अब ‘केरल’ नहीं ‘केरलम्’ कहिए; मोदी कैबिनेट ने केरल का नाम बदलने के प्रस्ताव को दी हरी झंडी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.