
यूनिक समय, मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस की कल रात एक लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। घायल लुटेरे को पुलिस ने हास्पिटल में भर्ती कराया है। लुटेरे से देशीतमंचा कारतूसों के अलावा बाइक और लूटी गई बाई की चाबी और मोबाइल बरामद हुआ है।
सीओ गोवर्धन ने बताया कि मगोर्रा क्षेत्र में 28 फरवरी को बदमाशों ने मघेरा पुलिया पर एक युवक का मोबाइल और बाइक की चाबी लूट ली थी। इस मामले में थाना मगोर्रा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बीती रात थाना मगोर्रा प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।
इसी बीच उन्हें सूचना मिली की लुट की वारदात को अंजाम देने वाला लुटेर किसी अन्य वारदात को करने के लिए सौंख की ओर आ रहा है। इस पर थाना प्रभारी ने नगला अक्खा बम्बे की पुलिया पर चेकिंग शुरू कर दी। बाइक से गुजरते बदमाश ने पुलिस को पुलिया पर देख कर बाइक को बम्बे पटरी पर मोड़ दिया। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया। इसी दौरान बदमाश की बाइक फिसल गई। अपने को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करदी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने मौक से घायल बदमाश कुलदीप निवासी अंडला थाना खेर जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके कब्जे से एक देशी तमंचा कारतूसों के अलावा लूटी की चाबी और मोबाइल बरमाद हुआ है। बाइक भी चोरी की है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply