Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा की सांसद हेमा मालिनी बनीं ‘भारत-दक्षिण अफ्रीका संसदीय मैत्री समूह’ की अध्यक्ष

by Tarun Bhardwaj • March 3, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। ओम बिरला ने उन्हें ‘भारत-दक्षिण अफ्रीका संसदीय मैत्री समूह’ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 18 वीं लोकसभा के कार्यकाल के लिए की गई है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अब हेमा मालिनी दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत के संसदीय और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगी।

संसदीय मैत्री समूह का उद्देश्य दोनों देशों के सांसदों के बीच संवाद बढ़ाना, आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करना तथा व्यापार, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को और सुदृढ़ करना है। संसदीय मैत्री समूह अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। इनके माध्यम से विभिन्न देशों के सांसद आपसी मुलाकात, विचार-विमर्श और आदान-प्रदान कार्यक्रमों के जरिए संबंधों को मजबूत करते हैं।

अध्यक्ष के रूप में हेमा मालिनी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगी। इससे दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों और द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस नियुक्ति से मथुरा में खुशी का माहौल है। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कहा कि हेमा मालिनी की कार्यकुशलता और अंतरराष्ट्रीय पहचान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: राज्यसभा चुनाव 2026: BJP ने उम्मीदवारों की सूची की जारी; बिहार से नितिन नवीन और बंगाल से राहुल सिन्हा पर बड़ा दांव

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.