Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: ग्रेनो वेस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 200 करोड़ के KDSG अस्पताल का किया उद्घाटन

by Tarun Bhardwaj • March 5, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और कानून व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला। सेक्टर-10 में ₹200 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक केडीएसजी (KDSG) अस्पताल का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू’ राज्य की छवि छोड़ ‘विकास का इंजन’ बन चुका है।

“माफिया नहीं, अब मेडिकल कॉलेज है यूपी की पहचान”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के बदलते स्वरूप पर जोर दिया और कहा कि अब उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज बन गए हैं। उन्होंने एक नया नारा देते हुए स्पष्ट किया कि एक समय था जब राज्य में ‘एक जनपद-एक माफिया’ की संस्कृति हावी थी लेकिन आज उनकी सरकार ‘एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज’ के संकल्प पर तेजी से कार्य कर रही है।

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में आए बड़े उछाल का जिक्र करते हुए सीएम ने आंकड़ों के साथ बताया कि साल 2014 तक देश में केवल 6 एम्स थे जो अब बढ़कर 23 हो गए हैं और इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 17 से बढ़कर 81 तक पहुँच चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने राहत कोष की अहमियत बताते हुए जानकारी दी कि जिन गरीब मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से एक वर्ष में 1300 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ताकि धन और इलाज के अभाव में किसी भी नागरिक की जान न जाए।

कपिल देव का जिक्र

ग्रेटर नोएडा के कार्यक्रम में महान क्रिकेटर कपिल देव की उपस्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों को महत्वपूर्ण नसीहत देते हुए उनके व्यवहार और आत्मविश्वास पर विशेष जोर दिया। सीएम योगी ने कहा कि एक डॉक्टर का सकारात्मक और अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी को वैसे ही खत्म कर देता है जैसे मैदान पर कपिल देव का नेतृत्व विरोधी टीमों का हौसला पस्त कर देता था।

उन्होंने चुटकी लेते हुए उदाहरण दिया कि जब कपिल देव भारतीय टीम को लीड करते थे, तो पाकिस्तान की टीम मैदान में उतरने से पहले ही हार मान लेती थी, ठीक उसी प्रकार डॉक्टर का आत्मविश्वास और मृदु भाषा मरीज को बीमारी से जीतने की शक्ति प्रदान करती है। अंत में उन्होंने निजी अस्पतालों से भी भावुक अपील की कि वे अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को आम आदमी (कॉमन मैन) के लिए पूरी तरह विश्वसनीय बनाने के साथ-साथ इतना सस्ता रखें कि समाज का हर वर्ग सुलभ इलाज प्राप्त कर सके।

गौतमबुद्ध नगर: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का हब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जेवर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश को विकसित भारत की संकल्पना से सीधे जोड़ने का कार्य करेंगे।

गौतमबुद्ध नगर को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का हब बताते हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस बात को पुख्ता किया कि जहाँ तीस साल पहले खराब कानून व्यवस्था के कारण उद्योग यहाँ से पलायन करते थे, वहीं आज योगी सरकार के कड़े नियंत्रण और सुरक्षा के माहौल के चलते जापान और सिंगापुर जैसे विकसित देश यहाँ निवेश करने के लिए अत्यधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Bihar News: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन किया दाखिल; पटना छोड़ दिल्ली की ओर बढ़ाया कदम

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.