Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: सूचना विभाग में फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार; पुलिस को नारायन सिंह इटावा में मिला

by Tarun Bhardwaj • March 5, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। फर्जीवाड़ा के मामले में नामजद जिला सूचना कार्यालयमें कार्यरत आउटसोर्सिंग कार्मिक ( कंप्यूटरऑपरेटर) को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत आउटसोर्सिंग कार्मिक (कं प्यूटरऑपरेटर) नारायन सिंह निवासी मनी का थोक,चौमुहां थाना जैंतने सूचना अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर गलत तरीके से बिल बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा द्वारा थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस नारायन को तलाश कर रही थी। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि वह शांति विहार कालोनीा थाना एकदिल जनपद इटावा में है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने वहां जकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर मथुरा ले आई।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: ग्रेनो वेस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 200 करोड़ के KDSG अस्पताल का किया उद्घाटन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.