Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान का होली मिलन; विधायक श्रीकांत शर्मा ने गाई होली, 51 विभूतियों का हुआ सम्मान

by Tarun Bhardwaj • March 9, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के बैनर तले चित्रकूट मसानी पर आयोजित होली मिलन समारोह की अध्यक्षता घनश्याम हरियाणा ने की।

उमा शक्ति पीठ के स्वामी रामदेवानंद महाराज , विधायक श्रीकांत शर्मा, बाल आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, संस्थान के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, पप्पू गौतम, शोभाराम शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा , चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी, नारायण प्रसाद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी तथा राजकुमार शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ललित स्वामी की पार्टी ने ब्रज वंदनाकर की। विधायक श्रीकांत शर्मा एवं योगेश द्विवेदी ने होली गायन किया।

इस अवसर पर उमा शर्मा, देवकी केशोरिया, विष्णुकांत शास्त्री, सत्यभान शर्मा, कृष्ण वल्लभ मिश्रा, डॉ. गिरीश चंद्र शर्मा, अशोक पारीक, जगदीश सुपनिया, यज्ञ दत्त शर्मा, हेतराम, मंगल शर्मा तथा मृदुल कांत शास्त्री के साथ वृद्ध जन 11 प्रबुद्ध जन, मथुरा बार एसोसिएशन के छह पदाधिकारी, 11 कवि गण एवं साहित्यकार, चार कलाकार सहित 51 व्यक्तियों का स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया।

कार्यक्रम में के सी गौड़, राधा गोविंद पाठक, देवी प्रसाद गौड़, रमाशंकर पांडे ने हास्य कवि रचना सेलोगों का मन मोह लिया। संचालन पुंडरीककाछ देव पाठक ने किया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: सुप्रीम कोर्ट में भड़के CJI सूर्यकांत; वकील की अटपटी याचिका पर लगाई कड़ी फटका

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.