Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Cricket News: ICC रैंकिंग में भारतीय सितारों का जलवा; अभिषेक शर्मा नंबर 1 और ईशान किशन नंबर 2 पर पहुंचे

by Tarun Bhardwaj • March 11, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक समापन के बाद आईसीसी (ICC) ने बल्लेबाजों की नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। इस ताजा अपडेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा पूरी दुनिया के सामने नजर आ रहा है। जहां युवा सनसनी अभिषेक शर्मा ने दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाकर सीधे उनके करीब पहुंचकर खलबली मचा दी है।

शीर्ष दो पर भारत का कब्जा

रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव टॉप-2 पोजीशन पर देखने को मिला है। अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंकों के साथ फिलहाल पहले पायदान पर हैं, लेकिन अब उनकी कुर्सी खतरे में है। ईशान किशन ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए 871 रेटिंग अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अब अभिषेक और ईशान के बीच केवल 4 अंकों का मामूली फासला रह गया है, जो आने वाली सीरीज में कभी भी पलट सकता है।

संजू सैमसन की ‘विराट’ उड़ान

इस रैंकिंग अपडेट के सबसे बड़े ‘मूवर’ संजू सैमसन रहे हैं। टी20 विश्व कप 2026 के अंतिम तीन मैचों में लगातार 80 से अधिक रन बनाने का शानदार फल उन्हें मिला है। संजू ने एक साथ 18 पायदानों की विशाल छलांग लगाई है और अब वे सीधे 22वें नंबर पर आ गए हैं। उनकी यह फॉर्म भविष्य के लिए भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत हैं।

सूर्या और तिलक को हल्का नुकसान

विश्व कप के बाद कुछ सीनियर खिलाड़ियों की रैंकिंग में गिरावट आई है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव दो स्थान नीचे खिसक कर 9वें पायदान पर आ गए हैं (रेटिंग 722)। वहीं, युवा तिलक वर्मा को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे अब 7वें नंबर पर हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: NCERT Book Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने NCERT को सभी कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा करने का दिया निर्देश

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

₹28,000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹4300 की भारी गिरावट होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC ने जब्त किए दो जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार भारतीय गैस टैंकर ‘ग्रीन सान्वी जल्द आ रहा है भारत होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा ‘टैक्स’ प्रहार होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका का साथ देगा UAE