Mathura News: 18 मार्च से तीन दिवसीय मथुरा-वृंदावन दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु

President Draupadi Murmu will be on a three-day Mathura-Vrindavan visit

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी मथुरा और वृंदावन एक बार फिर ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने जा रही है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आगामी 18 मार्च से 20 मार्च तक ब्रज के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने उन सभी स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया जहाँ राष्ट्रपति के जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

तीन दिवसीय यात्रा का पूरा खाका

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की तीन दिवसीय ब्रज यात्रा का खाका तैयार कर लिया गया है, जिसकी शुरुआत 18 मार्च को गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा और आस्था प्रकट करने के साथ होगी। यात्रा के दूसरे दिन, यानी 19 मार्च को, महामहिम मथुरा और वृंदावन के विभिन्न सिद्ध मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगी, जिसके लिए मंदिर परिसरों में सुरक्षा और दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अपने दौरे के अंतिम दिन 20 मार्च को राष्ट्रपति वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचेंगी, जहाँ वे नव-स्थापित अत्याधुनिक कैंसर यूनिट का लोकार्पण कर उसे जनता की सेवा के लिए समर्पित करेंगी।

प्रमुख स्थलों पर रहेगा जमावड़ा

कैंसर यूनिट के लोकार्पण के बाद राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, इस्कान मंदिर, प्रेम मंदिर, दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम और वात्सल्य ग्राम भी पहुंचेंगी। इन सभी स्थलों पर राष्ट्रपति की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां

नगर निगम ने राष्ट्रपति के मार्ग और प्रस्तावित स्थलों पर सफाई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। खुफिया विभाग और पुलिस की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। हालांकि अभी राष्ट्रपति का ‘मिनट-टू-मिनट’ आधिकारिक कार्यक्रम आना बाकी है, लेकिन प्रशासन ने उनके स्वागत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Cricket News: ICC रैंकिंग में भारतीय सितारों का जलवा; अभिषेक शर्मा नंबर 1 और ईशान किशन नंबर 2 पर पहुंचे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*