Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात; केंद्र व राज्य सरकार पर भी बोला हमला

by Tarun Bhardwaj • March 12, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का पारा चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। इस मुलाकात के आध्यात्मिक और राजनीतिक मायने निकालते हुए अखिलेश ने ‘असली बनाम नकली संत’ की बहस छेड़ दी है और प्रदेश में गहराते गैस संकट के लिए सीधे केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोला है।

अखिलेश यादव का तीखा प्रहार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने के बाद अखिलेश यादव ने तीखा आध्यात्मिक प्रहार करते हुए कहा कि असली संतों के सान्निध्य से अब समाज में ‘नकली संतों’ के वर्चस्व का अंत निश्चित है। उन्होंने भाजपा को विकास विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार द्वारा गायों की सेवा और गरीबों के लाभ के लिए शुरू किए गए ‘काऊ मिल्क प्लांट’ को वर्तमान सरकार ने द्वेषवश बंद कर दिया। अखिलेश ने संकल्प दोहराया कि वे भविष्य में भी गायों की भलाई के लिए बड़े फैसले लेंगे और भाजपा की हर अच्छी बात का विरोध करने वाली राजनीति को जनता के सामने उजागर करेंगे।

डिप्टी सीएम की ‘डांट’ पर तंज

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा की आंतरिक कलह पर तंज कसते हुए दावा किया कि हालिया बैठक में दोनों डिप्टी सीएम को डांटकर बाहर निकाल दिया गया, जो सत्ताधारी दल के भीतर गहरे मतभेदों को दर्शाता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए यहाँ तक भविष्यवाणी कर दी कि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक जैसे बड़े चेहरे शायद अपनी ही सीटों पर जीत दर्ज करने की स्थिति में नहीं हैं, इसीलिए उन्हें टिकट वितरण जैसे महत्वपूर्ण विचार-विमर्श से दूर रखा जा रहा है।

LPG किल्लत

अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश में व्याप्त भीषण एलपीजी संकट के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘गलत फैसलों’ को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार की विफल नीतियों के कारण जनता आज आधुनिक ईंधन छोड़कर दोबारा चूल्हे और भट्टी जलाने पर मजबूर हो गई है। उन्होंने विशेष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अपने गृह जनपद में भी गैस के लिए हाहाकार मचा है, जहाँ लोग लंबी लाइनों में संघर्ष कर रहे हैं। इस स्थिति पर कटाक्ष करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि जनता पर मुख्यमंत्री का ऐसा ‘प्रभाव’ पड़ा है कि लोग कतारबद्ध होने के बजाय गैस पाने की होड़ में आपस में ही लड़ रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech News: अब बच्चों के लिए WhatsApp ला रहा है नया अपडेट; माता-पिता के कंट्रोल में होगी हर चैट

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.