Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गोवर्धन मार्ग पर युद्धस्तर पर तैयारी, नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

by Tarun Bhardwaj • March 12, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, गोवर्धन (मथुरा)। राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के दृष्टिगत नगर आयुक्त जग प्रवेश ने आज गोवर्धन चौराहे से सतोहा तक गोवर्धन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मार्गों पर उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डिवाइडरों के दोनों ओर नियमित सफाई, कूड़ा उठान तथा संपूर्ण मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा।
मुख्य अभियंता (निर्माण) को निर्देशित किया गया कि जहाँ-जहाँ सड़कों पर पेचवर्क की आवश्यकता है, वहाँ शीघ्रता से मरम्मत कार्य कर सड़कों को समतल एवं सुचारू बनाया जाए। इसके अतिरिक्त मार्गों के सौंदर्यीकरण के लिए सड़कों के किनारों पर गमले लगाने, वॉल पेंटिंग कराने तथा नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी को मार्गों एवं गलियों में अव्यवस्थित रूप से लगे होर्डिंग्स को हटाने तथा सड़कों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न रहने देने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवारा गोवंश की समस्या के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए ।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल, सहायक अभियंता (निर्माण) शशांक आदि उपस्थित थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: मोनालिसा और फरमान के विवाह से दोनों परिवार नाराज; फरमान के पिता बोले— “घर में नहीं मिलेगी एंट्री”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.