यूनिक समय, नई दिल्ली। कान्हा की नगरी मथुरा में ईद के दिन हुई गौ-सेवक चंद्रशेखर (फरसा वाले बाबा) की हत्या ने उत्तर प्रदेश की सियासत और सुरक्षा व्यवस्था में उबाल ला दिया है। इस घटना के बाद भड़की हिंसा और दिल्ली-कोलकाता (NH-2) हाईवे पर हुए पथराव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गौ-भक्त की हत्या करने वाले और कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी का एक्शन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और स्थानीय प्रशासन को आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो भविष्य के लिए एक नजीर बने। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री ने एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है, जिसके बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए एडीजी स्वयं मथुरा रवाना हो सकते हैं। रणक्षेत्र बना हाईवे बाबा की मौत से आक्रोशित भीड़ ने शनिवार सुबह दिल्ली-कोलकाता हाईवे को पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जब पुलिस बल जाम खुलवाने पहुंचा, तो प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। सियासी घमासान मथुरा की घटना पर विपक्षी दलों ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा "वाराणसी में सरेआम गोलियां चल रही हैं और मथुरा में एक साधु (गौ-सेवक) के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा केवल तनाव पैदा करने की राजनीति कर रही है।" ताज़ा स्थिति डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हाईवे पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने पथराव किया और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार गौ-तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी गई है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura Breaking News: गोवर्धन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू; गिरिराज जी के चरणों में नवाया अपना शीश [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]