Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

US-Iran Ceasefire: ट्रंप ने ईरान को ‘मंगलवार’ तक दिया अंतिम अल्टीमेटम; 45 दिन के सीजफायर पर चर्चा शरू

by Tarun Bhardwaj • April 6, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (पूर्वी समय) तक का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए भीषण तबाही की चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तुरंत नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के बुनियादी ढांचों को नेस्तनाबूद कर देगा और वहां के तेल संसाधनों पर कब्जा कर लेगा। ट्रंप की इस ‘पावर प्लांट और ब्रिज दिवस’ वाली धमकी ने पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर खड़ा कर दिया है।

ट्रंप का खौफनाक अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के जरिए ईरान के प्रति बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए अपनी डेडलाइन को 24 घंटे और बढ़ाकर मंगलवार रात 8 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस समय सीमा तक होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिकी सेना ईरान के तमाम बिजली संयंत्रों और पुलों को नेस्तनाबूद कर देगी, जिससे देश को दोबारा खड़ा करने में 20 साल लग जाएंगे। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया है कि तबाही मचाने के अलावा अमेरिका वहां के तेल क्षेत्रों पर भी अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लेगा।

45 दिन के सीजफायर की कोशिश

Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध की आशंकाओं के बीच अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिनों के युद्धविराम (Ceasefire) को लेकर पर्दे के पीछे गंभीर बातचीत चल रही है, जिसमें पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। इस गोपनीय कूटनीति के तहत अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच गुप्त रूप से संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है, और हालांकि अगले 48 घंटों में किसी ठोस नतीजे की संभावना कम है, फिर भी इसे विनाशकारी जंग को रोकने का एक ‘अंतिम प्रयास’ माना जा रहा है।

ईरान का पलटवार

ट्रंप की धमकियों पर ईरान ने भी कड़ा रुख अख्तियार किया है। ईरानी संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने इन धमकियों को खारिज करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना ‘युद्ध अपराध’ की श्रेणी में आता है और इससे अमेरिका को कुछ हासिल नहीं होगा। गालिबाफ ने कहा कि एकमात्र समाधान ईरानी जनता के अधिकारों का सम्मान करना है, न कि इस खतरनाक खेल को आगे बढ़ाना।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: BJP Foundation Day: ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी समेत दिग्गजों ने दी बधाई

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी