Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: एयर इंडिया ने ‘फ्यूल सरचार्ज’ में किया भारी इजाफा; जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

by Tarun Bhardwaj • April 7, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। यदि आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। वैश्विक स्तर पर जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में करीब 100% के उछाल के बाद, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अपने फ्यूल सरचार्ज ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की है। कंपनी 8 अप्रैल 2026 से पुराने ‘फ्लैट सरचार्ज’ सिस्टम को खत्म कर ‘दूरी-आधारित स्लैब सिस्टम’ लागू करने जा रही है, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूटों पर किराया काफी महंगा हो जाएगा।

क्यों बढ़ी कीमतें?

एविएशन सेक्टर में इस भारी बढ़ोतरी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव है। इस संघर्ष के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे एविएशन टर्बाइन फ्यूल की लागत दोगुनी हो गई है। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि बढ़ती ऑपरेशनल लागत को संतुलित करने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया था।

दूरी के हिसाब से लगेगा चार्ज

घरेलू यात्रियों के लिए अब एक समान दर के बजाय तय की गई दूरी के आधार पर सरचार्ज वसूला जाएगा:

  • 0–500 किमी: प्रति सेक्टर ₹299 अतिरिक्त।
  • 500–1000 किमी: प्रति सेक्टर ₹449 अतिरिक्त।
  • 1000–2000 किमी: प्रति सेक्टर ₹699 अतिरिक्त।
  • 2000 किमी से अधिक: प्रति सेक्टर ₹899 तक का अतिरिक्त भार।

विदेश जाना हुआ महंगा

लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सरचार्ज का बोझ सबसे अधिक होगा। डॉलर की दरों के हिसाब से यह आपकी टिकट में बड़ी बढ़ोतरी करेगा:

  • उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया: प्रति सेक्टर $280 (लगभग ₹23,400)। यानी आने-जाने की टिकट पर करीब ₹47,000 का एक्स्ट्रा खर्च।
  • यूरोप और यूके: प्रति सेक्टर $205 (लगभग ₹17,000)।
  • दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन: प्रति सेक्टर $100 (लगभग ₹8,300)। हालांकि, सिंगापुर के लिए यह $60 है।
  • मिडिल ईस्ट: प्रति सेक्टर $50 (लगभग ₹4,200)।
  • SAARC देश (नेपाल, श्रीलंका): प्रति सेक्टर $24 (लगभग ₹2,000)।

पहले से बुक टिकट वालों को राहत

एयर इंडिया ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए साफ किया है कि जिन लोगों ने इन प्रभावी तारीखों (8 और 10 अप्रैल) से पहले अपनी टिकट इश्यू (Issue) करवा ली है, उन पर नया सरचार्ज लागू नहीं होगा। हालांकि, यदि यात्री अपनी यात्रा की तारीख या रूट (Itinerary) में कोई बदलाव करते हैं, तो उन्हें नई दरों के हिसाब से भुगतान करना होगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला; शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर लगी मुहर

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत