Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: ईरान-अमेरिका सीजफायर पर सामने आयी भारत की पहली प्रतिक्रिया; विदेश मंत्रालय ने इस फैसले का किया स्वागत

by Tarun Bhardwaj • April 8, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच 40 दिनों से जारी भीषण संघर्ष पर दो सप्ताह के विराम के ऐलान के बाद भारत सरकार की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस कदम का पुरजोर स्वागत करते हुए इसे वैश्विक स्थिरता के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया है। सीजफायर के इस फैसले से न केवल अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक गलियारों में हलचल तेज हुई है, बल्कि फारस की खाड़ी में फंसे सैकड़ों भारतीय नाविकों के लिए भी वतन वापसी की उम्मीदें जाग गई हैं।

भारत का रुख: “स्थायी शांति की ओर कदम”

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि भारत इस संघर्ष-विराम का स्वागत करता है और आशा करता है कि यह पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की नींव बनेगा। मंत्रालय ने जोर देते हुए कहा जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए तनाव कम करना और कूटनीतिक रास्ते अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

इस युद्ध ने न केवल मानवीय पीड़ा को बढ़ाया, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार नेटवर्क को भी बुरी तरह बाधित किया। भारत को उम्मीद है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते जहाजों की अबाध आवाजाही जल्द शुरू होगी, जिससे वैश्विक वाणिज्य का प्रवाह सुचारू हो सके।

16 जहाज और 433 नाविक

होर्मुज का रास्ता खुलने की खबर भारत के उन 433 नाविकों के परिवारों के लिए सबसे बड़ी राहत लेकर आई है, जो पिछले कई दिनों से समुद्र के बीच फंसे हुए थे। फारस की खाड़ी में भारत के 16 जहाज लंगर डाले खड़े हैं। सीजफायर के बाद ये जहाज अब कूच करने की तैयारी में हैं। इन जहाजों को भारतीय तटों तक पहुँचने में तीन दिन से लेकर एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।

ट्रंप का ‘डेडलाइन’ से पहले धमाका

दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने से ठीक डेढ़ घंटे पहले इसका ऐलान कर दिया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि ईरान की ओर से मिले 10 बिंदुओं के प्रस्ताव को अमेरिका ने बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार माना है। ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोल देगा। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ने अपने सभी सैन्य लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है और अब अगले 2 हफ्तों में समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Iran US War Ceasefire: ईरान-अमेरिका युद्ध पर 40 दिन बाद लगा ‘विराम’; 2 हफ्ते के सीजफायर पर बनी सहमति

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत