Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘Cocktail 2’ New Song Release: शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी ने ‘जब तलक’ गाने से जीता दिल

by Tarun Bhardwaj • April 8, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। फिल्म ‘Cocktail 2’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है और आज बुधवार को मेकर्स ने इसका बहुप्रतीक्षित गाना ‘जब तलक’ रिलीज कर दिया है। इस नए पार्ट में स्टारकास्ट पूरी तरह बदल चुकी है, लेकिन म्यूजिक और एनर्जी का वही पुराना जादू वापस लौटता दिख रहा है।

शाहिद, कृति और रश्मिका का ‘डांसिंग’ तड़का

फिल्म के नए गाने ‘जब तलक’ में बॉलीवुड के ‘कबीर सिंह’ यानी शाहिद कपूर, ग्लैमरस कृति सैनन और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। तीनों की केमिस्ट्री और शानदार डांस स्टेप्स ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

इस गाने को अपनी रूहानी आवाज से अरिजीत सिंह ने सजाया है, जबकि संगीत की धुन प्रीतम चक्रवर्ती ने तैयार की है। गाने के बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

यूनिवर्सल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया और महज 1 घंटे के भीतर ही इसे 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो फिल्म को लेकर दर्शकों की बेसब्री को दर्शाता है।

19 जून को सिनेमाघरों में ‘Cocktail 2’ का नशा

मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म 19 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। पिछले कुछ महीनों से फिल्म के सेट से शाहिद और रश्मिका की तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिससे फैंस के बीच पहले ही काफी बज बना हुआ था। अब देखना दिलचस्प होगा कि लव-ट्राएंगल की यह नई कहानी बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है।

क्या दोहरा पाएगी पहले पार्ट की सफलता?

बता दें कि साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ ने सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। उस फिल्म में ‘वेरोनिका’ (दीपिका) के बोल्ड किरदार और ‘मीरा’ (डायना) की सादगी के बीच ‘गौतम’ (सैफ) के लव-ट्राएंगल को दर्शकों ने खूब सराहा था।

होमी अडजानिया के निर्देशन में बनी वह फिल्म कल्ट क्लासिक मानी जाती है। अब 14 साल बाद, शाहिद, कृति और रश्मिका की यह नई तिकड़ी पुरानी सफलता को दोहराने की चुनौती के साथ मैदान में है। फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन ‘जब तलक’ गाने की सफलता ने फिल्म को एक शानदार स्टार्ट दे दी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Iran US War Ceasefire: ईरान-अमेरिका युद्ध पर 40 दिन बाद लगा ‘विराम’; 2 हफ्ते के सीजफायर पर बनी सहमति

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में पति ने पत्नी को सीने में मारी गोली; फिर खुद ने भी की सुसाइड बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन