Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Noida Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हिंसक हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन; फेज-2 में पुलिस पर पथराव, गाड़ियां फूंकीं

by Tarun Bhardwaj • April 13, 2026
Employees' protest over demands for a salary hike turns violent

Noida Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हिंसक हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन; फेज-2 में पुलिस पर पथराव, गाड़ियां फूंकीं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से जारी कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार सुबह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। फेज-2 और कुलेसरा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण करते हुए पुलिस पर भारी पथराव किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा।

क्यों भड़की हिंसा?

नोएडा की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारी पिछले तीन-चार दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सोमवार को बातचीत विफल होने के बाद आक्रोश फूट पड़ा। कर्मचारियों की मांग है कि उनका न्यूनतम सैलरी 13,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये किया जाए। इसके अलावा ओवरटाइम का उचित भुगतान और छुट्टियों के लिए अलग प्रावधान की मांग पर भी कर्मचारी अड़े हुए हैं। सोमवार सुबह हजारों कर्मचारी कुलेसरा से फेज-2 तक मार्च निकालते हुए एकत्र हुए और सेक्टर-60 सहित कई प्रमुख मार्गों को जाम कर दिया।

वाहनों में तोड़फोड़

फेज-2 स्थित मदरसन कंपनी के पास प्रदर्शन ने सबसे हिंसक मोड़ लिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और एक कार को आग के हवाले कर दिया।आक्रोशित भीड़ ने मौके पर तैनात पुलिस बल पर जमकर पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद उसे पलट दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

हंगामे और रोड जाम के कारण नोएडा के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सप्ताह का पहला दिन (सोमवार) होने के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा है। वर्तमान में पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है ताकि स्थिति को दोबारा बिगड़ने से रोका जा सके।

मैनेजमेंट और प्रशासन का रुख

कंपनी प्रबंधन अभी वेतन बढ़ाने के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है, जिससे गतिरोध बना हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर शांति बहाली की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Swayambhu: निखिल सिद्धार्थ की फिल्म का पहला सिंगल ट्रैक ‘आजा धीररा’ 16 अप्रैल को होगा रिलीज

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा