Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी से छिना ताज, हेनरिक क्लासेन बने नए ‘ऑरेंज कैप’ होल्डर; ईशान किशन ने भी लगाई लंबी छलांग

by Tarun Bhardwaj • April 14, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में रनों की रेस अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले ने ऑरेंज कैप की अंक तालिका को पूरी तरह पलट कर रख दिया है। अब तक नंबर वन की कुर्सी पर काबिज राजस्थान के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक का शिकार होते ही सीधे तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं, जबकि हैदराबाद के जांबाजों ने टॉप दो पायदानों पर कब्जा कर लिया है।

हेनरिक क्लासेन: रनों के नए बादशाह

सनराइजर्स हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस सीजन में 224 रनों (5 मैच) के साथ रनों के नए बादशाह बन गए हैं, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ मात्र 26 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर 142.68 के स्ट्राइक रेट और 44.80 के औसत के साथ ‘ऑरेंज कैप’ पर कब्जा कर लिया है।

ईशान किशन: कप्तानी पारी से दूसरे नंबर पर पहुंचे

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने राजस्थान के खिलाफ 44 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रनों की तूफानी कप्तानी पारी खेलकर व्यक्तिगत स्कोर में जबरदस्त उछाल मारी है, जिसके चलते वे 5 मैचों में 213 रनों और 190.18 के प्रभावी स्ट्राइक रेट के साथ अब ‘ऑरेंज कैप’ की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी को लगा ‘गोल्डन डक’ का झटका

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स के खिलाफ बिना खाता खोले यानी ‘गोल्डन डक’ पर पवेलियन लौट गए, जिसके कारण वे 5 मैचों में 200 रनों के साथ अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं; राजस्थान की इस सीजन की पहली हार के बाद अब खतरा यह है कि रविवार को केकेआर के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले अन्य टीमों के मुकाबलों के चलते वे टॉप-5 की रेस से भी बाहर हो सकते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Ambedkar Jayanti 2026: बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी