यूनिक समय, मथुरा। शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय सूद एवं डॉ. मीना सूद की मेधावी पुत्री सौजन्या सूद ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा 'कैट' (CAT 2025) में परचम लहराया है। सौजन्या ने 99.84 परसेंटाइल प्राप्त कर देश के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), अहमदाबाद में अपनी जगह पक्की कर ली है। कठिन परिश्रम और अनुशासन से पाई मंजिल दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) से वर्ष 2024 में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) की पढ़ाई पूरी करने वाली सौजन्या शुरू से ही मेधावी रही हैं। आईएमआई अहमदाबाद जैसे संस्थान में प्रवेश पाना किसी भी छात्र के लिए एक सपना होता है, क्योंकि यहां चयन के लिए न केवल उच्च स्कोर, बल्कि बेहद कठिन साक्षात्कार (Interview) की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है। सौजन्या ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय निरंतर परिश्रम, कड़े अनुशासन और अपने माता-पिता के प्रेरणादायी मार्गदर्शन को दिया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) देश में मैनेजमेंट की शिक्षा के सर्वोच्च केंद्र हैं। इनमें भी अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोलकाता को शीर्ष 'ट्रिनिटी' माना जाता है। IIM अहमदाबाद देश का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है, जहां से निकले छात्र आज दुनिया की दिग्गज कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। सौजन्या का यहां चयन होना मथुरा के शैक्षणिक गौरव के लिए एक बड़ी मिसाल है। शहर में खुशी की लहर सौजन्या की इस असाधारण उपलब्धि पर मथुरा के चिकित्सा जगत और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। डॉ. ब्रिजेंद्र तिवारी (अध्यक्ष, IMA), डॉ. गौरव भारद्वाज (सचिव, IMA), डॉ. एस.के. वर्मन और डॉ. मुकेश जैन आदि सभी ने सौजन्या के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का टीजर आउट; AI के तड़के के साथ वरुण, मृणाल और पूजा मचाएंगे धमाल [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]