यूनिक समय, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और सदन में पार्टी के नवनियुक्त डिप्टी लीडर अशोक मित्तल के ठिकानों पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर और जाने-माने शिक्षाविद मित्तल के पंजाब और गुरुग्राम स्थित करीब 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। FEMA उल्लंघन का मामला सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघनों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ED की टीमें जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, सांसद के आवास और उनके फार्म हाउस पर मौजूद हैं। छापेमारी के दायरे में अशोक मित्तल के बेटे के ठिकाने भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के फंड्स से जुड़ी कुछ वित्तीय अनियमितताओं और विदेशी लेन-देन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। सीएम भगवंत मान का तीखा प्रहार इस छापेमारी के बाद पंजाब की राजनीति में उबाल आ गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा "भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड, टिपिकल मोदी स्टाइल। हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें।" वहीं, 'आप' हरियाणा के नेता अनुराग ढांढा ने भी इसे तानाशाही करार देते हुए कहा कि भाजपा जनता के बीच नकारा हो चुकी है, इसलिए अपनी चुनावी तैयारियों के लिए ED और CBI का सहारा ले रही है। राघव चड्ढा की जगह मिला था बड़ा पद अशोक मित्तल की राजनीतिक सक्रियता हाल ही में तब चर्चा में आई थी जब उन्हें राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया। 61 वर्षीय मित्तल लवली ग्रुप के प्रमुख हैं और पंजाब के प्रभावशाली उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। लोकल पुलिस को नहीं दी सूचना मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED की टीम ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान गोपनीयता बनाए रखी और स्थानीय पुलिस से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मांगी। बुधवार सुबह से ही टीमें दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: UP News: कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा पर भीषण पथराव; साजिश के तहत छतों से बरसाईं ईंटें, 10 हिरासत में [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]