Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IPL 2026: दिग्गज सुनील छेत्री पहुंचे मुंबई इंडियंस के कैंप; कप्तान हार्दिक ने जर्सी भेंट कर किया स्वागत

by Tarun Bhardwaj • April 15, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के बीच वानखेड़े स्टेडियम में उस समय एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी सुनील छेत्री मुंबई इंडियंस (MI) के ट्रेनिंग सेशन में पहुंचे। फुटबॉल के मैदान पर गोल की बौछार करने वाले छेत्री को क्रिकेट की बारीकियां समझते देखना फैंस के लिए काफी रोमांचक रहा। इस दौरान एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने छेत्री को विशेष तौर पर मुंबई इंडियंस की जर्सी भेंट की।

दिग्गजों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान

ट्रेनिंग सेशन के दौरान सुनील छेत्री काफी ऊर्जावान नजर आए और उन्होंने क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों से लंबी बातचीत की। सुनील छेत्री ने एमआई के कोच महेला जयवर्धने, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ वक्त बिताया और अपने खेल के संघर्ष व करियर के अनुभव साझा किए।

एमआई टीवी से बात करते हुए सुनील छेत्री ने कहा, “मैं स्टेडियम बहुत कम आता हूं, लेकिन जब भी आता हूं, यहां का अहसास अद्भुत होता है। खेल को अलग नजरिए से देखना शानदार है। मैं मुंबई इंडियंस और उनके फैंस को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

हार की हैट्रिक से वापसी की चुनौती

सुनील छेत्री का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब मुंबई इंडियंस मुश्किल दौर से गुजर रही है। शानदार शुरुआत के बाद एमआई लगातार तीन मैच हार चुकी है और फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ मिली 18 रन की हार के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंजर्ड होकर ‘रिटायर्ड हर्ट’ होने से फैंस चिंतित हैं। आरसीबी के खिलाफ शरफेन रदरफोर्ड ने मात्र 31 गेंदों पर 9 छक्कों की मदद से 71 रनों की तूफानी पारी खेली थी, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके।

पंजाब किंग्स से भिड़ंत

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े में ही पंजाब किंग्स के खिलाफ है। पंजाब की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए एमआई के लिए यह जीत की पटरी पर लौटने की डगर आसान नहीं होगी। हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि लगातार हार के बाद अब केवल दो ही रास्ते हैं—हार मान लेना या डटकर मुकाबला करना।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: CBSE 10th Result 2026 Out: छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें अपनी डिजिटल मार्कशीट

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी