Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमरावती अश्लील वीडियो कांड: मुख्य आरोपी अयान अहमद समेत 8 गिरफ्तार; सोशल मीडिया के जरिए बिछाया था जाल

by Tarun Bhardwaj • April 17, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आए सनसनीखेज अश्लील वीडियो कांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरावती के पुलिस अधीक्षक (SP) विशाल आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कई रसूखदार चेहरे जांच के घेरे में हैं।

मुख्य आरोपी समेत 8 गिरफ्तार

एसपी विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद के साथ-साथ उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जिसके मकान का उपयोग इन घिनौनी वारदातों के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए अन्य 6 आरोपियों पर वीडियो को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित करने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 वीडियो और 39 फोटोग्राफ जब्त किए हैं। इसके अलावा एक लैपटॉप और एक टैब भी मिला है, जिसे गहन जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

इस अमरावती अश्लील वीडियो कांड की आंच अब पुलिस विभाग तक भी पहुँच गई है। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता और संदिग्ध भूमिका को देखते हुए 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हेडक्वार्टर (अटैच) कर दिया गया है। विभागीय जांच जारी है और यदि उनकी संलिप्तता पाई गई, तो उन्हें बर्खास्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

सोशल मीडिया और कोचिंग संस्थान जांच के घेरे में

पुलिस की प्राथमिक जांच में इस पूरे ‘नेक्सस’ के काम करने का तरीका सामने आया है। मुख्य आरोपी अयान अहमद लड़कियों से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करता था और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि क्या लड़कियों को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण किया जा रहा था। एसपी ने स्पष्ट किया कि कई कोचिंग संस्थान भी जांच के दायरे में हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या इन संस्थानों का इस्तेमाल लड़कियों तक पहुँचने के लिए किया गया था।

6 महीने से चल रहा था घिनौना खेल

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले 6 महीनों से लड़कियों का शोषण कर रहा था। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह सिलसिला इससे भी पुराना हो सकता है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस की जांच में सहयोग करें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: महिला आरक्षण अधिनियम 2023 आधिकारिक तौर पर देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत