Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Nashik TCS Scandal: परिवार ने खबरों में चल रहे दावों को नकारा, कहा- ‘HR हेड’ नहीं, महज टेली-कॉलर थी निदा खान

by Tarun Bhardwaj • April 17, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक यूनिट में सामने आए धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। इस केस की मुख्य आरोपियों में से एक बताई जा रही निदा खान को लेकर उनके परिवार ने सोशल मीडिया और खबरों में चल रहे दावों का खंडन किया है। परिवार का कहना है कि निदा न तो एचआर हेड थी और न ही वह फरार है।

“HR विभाग से कोई लेना-देना नहीं”

पिछले कई दिनों से निदा खान को टीसीएस नासिक का ‘एचआर हेड’ बताकर पेश किया जा रहा था। हालांकि, उनके परिवार ने स्पष्ट किया है कि निदा खान दिसंबर 2021 में टीसीएस के बीपीओ (BPO) में भर्ती हुई थी। वह सेल्स टीम में एक टेली-कॉलर के रूप में काम करती थी, न कि किसी वरिष्ठ एचआर पद पर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही निदा की फोटो, जिसमें उसे ‘HR Head’ लिखा गया है, उसे परिवार ने पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक बताया है। निदा ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है और वर्तमान में वह कॉरेस्पॉन्डेंस से एमबीए (MBA) की पढ़ाई कर रही है।

फरार होने की खबरों का खंडन

पुलिस द्वारा निदा खान को फरार घोषित किए जाने के बीच परिवार ने उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी है। शादी के बाद जनवरी 2026 से ही निदा अपने पति के साथ मुंबई में रह रही है और वहीं मालाड स्थित बीपीओ यूनिट में कार्यरत थी। 9 अप्रैल को उसे सस्पेंड कर दिया गया था। परिवार ने बताया कि निदा फरार नहीं है, बल्कि वह गर्भवती है और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। गिरफ्तारी से बचने के लिए निदा ने नासिक की स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की अर्जी दी है, जिसमें अपनी गर्भावस्था का हवाला देते हुए राहत की मांग की है।

क्या है पूरा TCS नासिक कांड?

यह मामला 26 मार्च को तब सुर्खियों में आया जब टीसीएस नासिक की महिला कर्मचारियों ने अपने सीनियर्स पर गंभीर आरोप लगाए। 18 से 25 साल की महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न, मानसिक शोषण और जबरन धर्मांतरण के दबाव के आरोप लगाए हैं। एक पुरुष कर्मचारी ने भी आरोप लगाया कि उसे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था और उसके धर्म का अपमान किया जाता था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (SIT) का गठन किया है। अब तक 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

अब तक की गिरफ्तारियां

पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और असली एचआर हेड अश्विनी चैनानी शामिल हैं।

कंपनी का रुख

TCS ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करती है। कंपनी ने पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है और स्पष्ट किया है कि वर्कप्लेस पर सुरक्षा और गरिमा उनकी प्राथमिकता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: रणबीर, आलिया और विक्की की ‘Love & War’ की रिलीज डेट आउट; रामायण के बज के बीच संजय लीला भंसाली ने किया बड़ा धमाका

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी