Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: BJP पर प्रियंका गांधी का कड़ा प्रहार; बोली “महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन बिल था”

by Tarun Bhardwaj • April 18, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने सरकार की हालिया स्थिति को “ब्लैक डे” (काला दिन) करार देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष को पहली बार अपनी गलत नीतियों के कारण ऐसा झटका लगा है, जिसकी वह हकदार थी।

“महिलाओं को कमतर आंकना सरकार की भूल”

सोशल मीडिया और मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया कि देश की महिलाएं अब विज्ञापनों और केवल प्रचार के जाल में नहीं फंसने वालीं। उन्होंने कहा “महिलाएं मूर्ख नहीं हैं, वे सब देख रही हैं। उनके सामने चुनौतियां और संघर्ष लगातार बढ़ रहे हैं और वे समझती हैं कि कौन उनके अधिकारों के लिए खड़ा है और कौन केवल दिखावा कर रहा है।” प्रियंका ने इसे सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका बताते हुए कहा कि सरकार को पहली बार हकीकत का सामना करना पड़ा है।

2023 के कानून को तुरंत लागू करने की मांग

प्रियंका गांधी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए मांग की कि 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण कानून को बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इसके क्रियान्वयन में कोई तकनीकी अड़चन है, तो उसे छोटे संशोधनों के जरिए दूर किया जा सकता है, न कि इसे भविष्य के लिए टाला जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की मंशा महिला आरक्षण का इस्तेमाल केवल सत्ता में बने रहने के लिए परिसीमन की आड़ में करने की थी।

विपक्ष की एकता और लोकतंत्र की जीत

लोकसभा में हुए हालिया घटनाक्रम को प्रियंका ने लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन योजना का समर्थन करना संभव नहीं था। प्रियंका के अनुसार, कल जो हुआ वह विपक्षी एकजुटता की ताकत का प्रमाण है।
उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि अब मीडिया मैनेजमेंट और घोषणाओं का समय बीत चुका है; अब केवल ठोस फैसलों से ही वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: AP POLYCET Hall Ticket: आज जारी होंगे AP POLYCET 2026 परीक्षा के हॉल टिकट; ऐसे करे डाउनलोड

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत