Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस का छलका दर्द; शराब की लत और माता-पिता से मिले जख्मों पर किए बड़े खुलासे

by Tarun Bhardwaj • April 20, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की ‘गुलाबी क्वीन’ कही जाने वाली जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी जिंदगी के उन अंधेरे हिस्सों से पर्दा उठाया है, जिससे उनके प्रशंसक अब तक अनजान थे। जैस्मीन ने अपनी शराब की लत, बचपन के संघर्ष और माता-पिता के साथ अपने जटिल रिश्तों पर खुलकर बात की।

सफलता के शिखर पर शराब का सहारा

जैस्मीन ने बताया कि एक समय था जब वह करियर की ऊंचाइयों पर थीं, लेकिन अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि वह शराब की लत (Alcohol Addiction) का शिकार हो गई थीं। जैस्मीन ने कहा, “एक तरफ मैं मशहूर हो रही थी, दूसरी तरफ मेरे पिता का देहांत हो गया और परिवार के रिश्ते बिखर रहे थे। उन 2-3 सालों में मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी। मुझे इसका पछतावा है, लेकिन उस समय मुझे वह सहारा लग रहा था।” सिंगर के अनुसार, प्रसिद्धि के साथ-साथ कई भावनाएं एक साथ जमा हो गई थीं, जिन्हें संभालना उनके लिए मुश्किल हो गया था।

“माता-पिता ने तोड़ा दिल…”

पॉडकास्ट के दौरान जैस्मीन काफी भावुक नजर आईं जब उन्होंने अपने बचपन और माता-पिता के बारे में बात की। जैस्मीन ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने अनजाने में कई बार उनका दिल तोड़ा। उन्होंने कहा, “जब किसी बच्चे का दिल टूटता है, तो वह कड़वाहट हमेशा बनी रहती है। माता-पिता अपने बच्चों के प्रति इतने कठोर क्यों होते हैं?”
उन्होंने मार्मिक शब्दों में कहा कि वह पूरी जिंदगी एक ऐसे ‘घर’ की तलाश में तड़पती रहीं, जहां वह खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। जब अपनों से सहारा नहीं मिला, तो उन्होंने हर चीज में अपना सुकून ढूंढने की कोशिश की।

‘जैस्मीन का सफर

जैस्मीन सैंडलस ने 2008 में ‘मुस्कान’ से शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के गाने ‘यार ना मिले’ से मिली। हाल ही में शशवत सचदेव के एल्बम और फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में उनके गाए गाने जैसे ‘शरारत’, ‘मैं और तू’ और ‘जाइए सजना’ चार्टबस्टर साबित हुए हैं। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है, जिसने जैस्मीन के करियर को एक नई ऊंचाई दी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Udhampur Bus Accident: उधमपुर में भीषण बस हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 20 की मौत

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी