यूनिक समय, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके ईस्ट ऑफ कैलाश (अमर कॉलोनी) में सीनियर आईआरएस (IRS) अफसर की बेटी की रेप और हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा द्वारका से गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल मीणा की दरिंदगी और शातिर दिमाग को देख अनुभवी पुलिस अधिकारी भी सन्न हैं। जांच में सामने आया है कि राहुल महज एक लुटेरा नहीं, बल्कि एक 'सीरियल रेपिस्ट' है, जिसने दिल्ली की वारदात से महज 24 घंटे पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला का बलात्कार किया था। तैयारी के साथ आया था दरिंदा आरोपी राहुल मीणा इस परिवार का पुराना नौकर रह चुका था और घर की एक-एक गतिविधि से वाकिफ था। उसे पता था कि लड़की के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं। 22 अप्रैल की सुबह जब यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही IRS की बेटी अपने छत पर बने स्टडी रूम में पढ़ाई कर रही थी, तभी राहुल वहां दाखिल हुआ। राहुल ने छात्रा को काबू करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने बहादुरी से विरोध किया, तो राहुल ने पास रखे लैंप और एक भारी वस्तु से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। छात्रा के बेहोश होने के बाद उसने दरिंदगी की। हैवानियत की पराकाष्ठा पुलिस पूछताछ में जो सबसे खौफनाक बात सामने आई, वह राहुल की लूट की योजना थी। घर की तिजोरी बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) से खुलती थी। बलात्कार के बाद राहुल ने IRS की बेटी को सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे के कमरे तक लाया। आरोपी ने खून से लथपथ छात्रा की उंगलियों को सेंसर पर लगाया ताकि तिजोरी खुल जाए, लेकिन तब तक IRS की बेटी की मौत हो चुकी थी और ब्लड सर्कुलेशन बंद होने व उंगलियों पर खून लगे होने के कारण लॉक नहीं खुला। इसके बाद उसने पेचकस से लॉकर तोड़कर कैश और ज्वेलरी लूटी। राहुल के कपड़ों पर खून के छींटे पड़ गए थे, इसलिए उसने बेखौफ होकर मृतक लड़की के भाई की पैंट और घर में रखी चप्पल पहनी और फरार हो गया। 'सीरियल अपराध' का कनेक्शन पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल मीणा कम उम्र में ही गंभीर अपराधों और बुरी आदतों का शिकार हो चुका था। वह ऑनलाइन '3 पत्ती' गेम में पैसे हारता था और गैंबलिंग के लिए उसे मोटी रकम की जरूरत थी। दिल्ली की वारदात से एक दिन पहले (21 अप्रैल) उसने अलवर में अपनी पड़ोसी विवाहित महिला के साथ बलात्कार किया था और उसे जान से मारने की धमकी देकर दिल्ली भाग आया था। देश ने खोई एक होनहार बेटी मृतक IRS की बेटी न केवल एक गंभीर यूपीएससी एस्पिरेंट थी, बल्कि वह पढ़ाई में असाधारण रूप से मेधावी थी। वह अपने स्कूल के समय में 12वीं क्लास की ऑल इंडिया टॉपर भी रह चुकी थी। एक दरिंदे की सनक और लालच ने एक उभरते हुए करियर और एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस राहुल से सघन पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का भी पता लगाया जा सके। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: UP News: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा; ट्रक का ब्रेक फेल होने से लगी आग, 11 लोग जिंदा जले [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]