Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: सब्जी मंडी में प्रशासन की सख्ती; दोपहर 12 बजे तक ही होगा कारोबार

by Tarun Bhardwaj • April 25, 2026
Administrative Crackdown at the Vegetable Market

Mathura News: सब्जी मंडी में प्रशासन की सख्ती; दोपहर 12 बजे तक ही होगा कारोबार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर मंडी प्रशासन अब सख्त हो गया है। मंडी में कारोबार का समय निर्धारित कर दिया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन की इस सख्ती से जहां व्यापारियों में हलचल मची है, वहीं स्वच्छता व्यवस्था में सुधार से लोगों को राहत भी मिल रही है।

मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में आधी रात से ही वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है और सुबह तड़के से खरीद-फरोख्त चालू हो जाती है। लगातार चलने वाले इस कारोबार के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए दो दिन पहले सभापति के निर्देशन में अभियान चलाया गया और निर्णय लिया गया कि मंडी में दोपहर 12 बजे तक ही कारोबार किया जाएगा, उसके बाद सफाई कार्य कराया जाएगा।

शनिवार को निरीक्षण के दौरान मंडी निरीक्षकों की टीम ने तय समय के बाद भी कारोबार होते हुए पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक व्यापारियों से कुल 7000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही भविष्य में नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। साथ ही मजदूरों को बांटी गईं छतरियां भीषण गर्मी के बीच गेहूं की तुलाई कर रहे मजदूरों के लिए मंडी समिति ने सराहनीय पहल की। मजदूरों को धूप से बचाने के लिए छतरियां वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech News: WhatsApp ला रहा है ‘Notification Bubble’ फीचर; अब बिना ऐप खोले ही दोस्तों के साथ कर सकेंगे चैटिंग

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा