यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी जीत को लेकर बड़ा और आक्रामक दावा पेश किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि राज्य में एक बार फिर 'मां, माटी और मानुष' की सरकार बनने जा रही है और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 226 सीटों के आंकड़े को पार कर जाएगी। कार्यकर्ताओं को निर्देश चुनाव के बाद ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतगणना होने तक स्ट्रॉन्ग रूम की दिन-रात रखवाली करने को कहा है। सीएम ने स्पष्ट किया कि जब तक वह स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस न कर लें, कोई भी कार्यकर्ता काउंटिंग एरिया छोड़कर बाहर न जाए। उन्होंने ईवीएम काउंटिंग के बाद कंप्यूटर में फीड किए जा रहे डाटा की बारीकी से जांच करने की सलाह दी है, ताकि टीएमसी के नंबर भाजपा में न जोड़े जा सकें। एग्जिट पोल को बताया 'पैसों का खेल' ममता बनर्जी ने टीवी पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल भाजपा ने प्रेस के जरिए केवल इसलिए कराए हैं ताकि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। सीएम ने दावा किया कि ये आंकड़े शेयर मार्केट को सांत्वना देने के लिए दिखाए गए हैं और सच्चाई सामने आने पर मार्केट गिर सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2016 और 2021 में भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया और केंद्रीय बलों की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए। ममता बनर्जी ने सीधा आरोप लगाया कि अमित शाह के निर्देश पर केंद्रीय बल भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और 19 भाजपा शासित राज्यों के नेताओं ने बंगाल के लोगों को 'कब्जाने' की कोशिश की है। उन्होंने प्रशासन से कहा कि अब तक उन्होंने भाजपा के इशारे पर काम कर लिया, लेकिन काउंटिंग के दिन वे किसी पर हाथ न डालें। मतदाताओं का आभार ममता बनर्जी ने भीषण गर्मी और कथित 'अत्याचार' के बीच घर से निकलकर वोट देने के लिए बंगाल की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग बाहरी लोगों का समर्थन नहीं करते और उन्हें जनता के विवेक पर पूरा भरोसा है। यह भी पढ़े: India News: अग्नि-6 मिसाइल के लिए DRDO तैयार; जल्द होगा हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]