Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ICC Women’s T20 World Cup 2026 के लिए BCCI ने किया भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

by Tarun Bhardwaj • May 2, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में अगले महीने शुरू होने जा रहे ICC Women’s T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने 2 मई को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसकी कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। पिछले साल अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया अब पहली बार T20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

टीम चयन की बड़ी बातें

चंडीगढ़ की 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए सर्वाधिक 17 विकेट झटके थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और ऑलराउंडर राधा यादव ने टीम में सफल वापसी की है। चयनकर्ताओं ने अनुष्का शर्मा, उमा छेत्री और काशवी गौतम को इस बार टीम में शामिल नहीं किया है।

बल्लेबाजी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष पर होगी, जबकि गेंदबाजी की कमान दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह संभालेंगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल और ग्रुप

टूर्नामेंट का आगाज 12 जून को होगा और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा. कुल 12 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है.

भारतीय टीम के मुकाबले:

14 जून: बनाम पाकिस्तान (बर्मिंघम)

17 जून: बनाम नीदरलैंड (लीड्स)

21 जून: बनाम साउथ अफ्रीका (मैनचेस्टर)

25 जून: बनाम बांग्लादेश (मैनचेस्टर)

28 जून: बनाम ऑस्ट्रेलिया (लंदन, लॉर्ड्स)

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज और लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगी। इसके लिए भी टीम की घोषणा कर दी गई है।

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा और राधा यादव।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: रोहित जैन बने आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर; टी रबी शंकर की लेंगे जगह, संभालेंगे कार्यभार

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत