Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bengal Chunav: चुनाव में बीजेपी की बढ़त के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोलीं- “अंत में टीएमसी ही जीतेगी…”

by Tarun Bhardwaj • May 4, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रचंड बढ़त के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दोपहर तक के रुझानों में जहां भाजपा सरकार बनाती दिख रही है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में इसे ‘मनोवैज्ञानिक खेल’ करार दिया है। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील करते हुए दावा किया है कि अंतिम राउंड की गिनती के बाद बाजी पलट जाएगी।

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

भवानीपुर से उम्मीदवार ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और काउंटिंग एजेंटों का मनोबल बढ़ाते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी एजेंट या उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर छोड़कर बाहर न आए। ममता का आरोप है कि भाजपा पहले खुद को आगे दिखाकर टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “मन खराब करने की जरूरत नहीं है, अभी सिर्फ 2-4 राउंड की गिनती हुई है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे।”

चुनाव आयोग और सेंट्रल फोर्स पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कल्याणी जैसे इलाकों में ऐसी मशीनें मिली हैं जिनका कोई मेल नहीं है। ममता के अनुसार, ‘SIR’ के माध्यम से वोट लूटने का प्रयास किया गया और सेंट्रल फोर्स के जरिए टीएमसी पर अत्याचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि टीएमसी अब भी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे है, लेकिन चुनाव आयोग और प्रशासन इसे सही ढंग से नहीं दिखा रहे हैं।

ममता का भरोसा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि आमतौर पर 14 से 18 राउंड तक गिनती होती है और अभी शुरुआती दौर ही पूरा हुआ है। उन्होंने दोहराया कि चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है। सेंट्रल फोर्स के साथ पुलिस भी काम कर रही है। उन्होंने अपनी पार्टी से कहा है कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि अंत में जीत तृणमूल कांग्रेस की ही होगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: West Bengal Election 2026: रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत; शाम को जश्न मनाने मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत