Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: वृंदावन में दो नाबालिग सगी बहनों संग सामूहिक दुष्कर्म; ऑटो चालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • May 5, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन से एक बेहद सनसनीखेज और हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहाँ दो नाबालिग सगी बहनों को अपनी बातों में फंसाकर उनका अपहरण किया गया और मथुरा के एक होटल में उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऑटो चालक सहित चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आश्रम के बाहर से बिछाया गया जाल

घटनाक्रम के अनुसार, वृंदावन के बंशीवाल इलाके में रहने वाले एक मजदूर की 17 वर्षीय एवं 15 वर्षीय दो नाबालिग बेटियाँ 1 मई को पास ही स्थित एक आश्रम में खाना खाने गई थीं। आश्रम के बाहर उन्हें समीर नाम का एक ऑटो चालक मिला, जिसने मदद के बहाने दोनों बहनों को अपनी बातों में फंसाकर ऑटो में बिठा लिया और मथुरा ले गया। बेटियों के घर न लौटने पर परेशान पिता ने 1 मई को ही वृंदावन कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गेस्ट हाउस में दरिंदगी

ऑटो चालक समीर दोनों बहनों को काफी देर तक मथुरा की सड़कों पर घुमाता रहा और फिर उन्हें धौलीप्याऊ इलाके में स्थित एक निजी होटल (गेस्ट हाउस) ले गया। वहाँ समीर ने अपने दो दोस्तों, कृष्णा मीणा और रूपेश को बुला लिया। दरिंदगी की इस वारदात में गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर तैनात शिवा भी शामिल हो गया। इन चारों ने मिलकर दोनों नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से दोनों लड़कियों को मथुरा जंक्शन ले जाकर जबरन दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया।

साहस दिखाकर घर लौटीं बेटियाँ

ट्रेन में बिठाए जाने के बावजूद दोनों बहनों ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह 3 मई को बदहवास हालत में अपने घर वापस पहुँचने में कामयाब रहीं। घर लौटकर जब बेटियों ने अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी सुनाई, तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे को गैंगरेप और पोक्सो (POCSO) एक्ट की संगीन धाराओं में तब्दील कर दिया। लिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी ऑटो चालक समीर सहित चारों अभियुक्तों को अद्धा पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IPL 2026: विकेट लेने के बाद मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने जेब से निकाला नोट, लिखा था ‘जय श्री राम’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत