यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टवॉच बाजार में CMF ने अपनी नई Watch 3 Pro के साथ एक दमदार दस्तक दी है। यह वॉच न केवल अपने प्रीमियम डिजाइन के लिए चर्चा में है, बल्कि इसमें मिलने वाले फिटनेस और हेल्थ फीचर्स इसे इस सेगमेंट का एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। कीमत और शानदार लॉन्च ऑफर्स CMF Watch 3 Pro को कंपनी ने प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। इस वॉच की एमआरपी (MRP) ₹7,999 तय की गई है। लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत ग्राहक इसे ₹6,999 में अपना बना सकते हैं। इसकी मुख्य सेल 8 मई 2026 से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी, जबकि अर्ली एक्सेस सेल 7 मई को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगी। यह चार आकर्षक रंगों—लाइट ग्रीन, डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ऑरेंज में उपलब्ध है। डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन वॉच में 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहद पतले बेजल्स के साथ आता है। यूजर अपनी पसंद के अनुसार 120 से ज्यादा वॉच फेसेस में से चुनाव कर सकते हैं। मजबूती के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। AI पावर्ड फिटनेस और सटीक ट्रैकिंग CMF ने इस बार फिटनेस लवर्स के लिए टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया है। रनिंग के शौकीनों के लिए इसमें AI-पावर्ड कोचिंग दी गई है, जो 5K और 10K रनिंग के लिए प्रेडिक्शन और पर्सनल कोच की तरह सलाह देती है। इसमें डुअल-बैंड फाइव-सिस्टम GPS दिया गया है, जो रनिंग और वॉकिंग डिस्टेंस की सटीक जानकारी तेजी से ट्रैक करता है। नथिंग का नया 'एक्टिव स्कोर' फीचर आपको आपके फिटनेस गोल्स की प्रगति समझने में मदद करेगा। वॉच में SpO2 मॉनिटरिंग, महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े फीचर्स, हाइड्रेशन अलर्ट और इनएक्टिविटी रिमाइंडर जैसे फीचर्स शामिल हैं। बैटरी लाइफ स्मार्टवॉच के लिए सबसे जरूरी इसका बैकअप होता है और CMF Watch 3 Pro यहाँ निराश नहीं करती। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 13 दिनों तक का लंबा बैटरी बैकअप देती है। बैटरी खत्म होने पर यह मात्र 99 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।यह वॉच अब Nothing X एप के जरिए कनेक्ट होगी, जिसमें स्ट्रैवा (Strava) एप का भी सपोर्ट मिलता है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Bander: बॉबी देओल के ‘रॉकस्टार’ लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका; कल रिलीज होगा फिल्म का टीजर [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]