Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: जनपद में 7 मई से शुरू होगी स्व-गणना; नागरिक पोर्टल पर स्वयं दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी

by Tarun Bhardwaj • May 6, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद के सभी चार्ज अधिकारियों को आगामी जनगणना के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण और स्व-गणना (Self-Enumeration) की बारीकियों से अवगत कराया गया।

7 मई से पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे विवरण

जिलाधिकारी ने बताया कि आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए इस बार नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। आम नागरिक 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी भर सकेंगे। नागरिक स्वयं, अपने परिवार के सदस्य की मदद से या जन सेवा केंद्र के जरिए 33 अनिवार्य प्रश्नों के उत्तर देकर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। डीएम ने कोटेदारों, ग्राम सचिवों, पुलिस कर्मियों, शिक्षकों और व्यापारियों सहित सभी वर्गों को इस प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया है।

दो चरणों में संपन्न होगी पूरी प्रक्रिया

जनगणना-2027 को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए इसे दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में पोर्टल पर स्व-गणना के बाद, 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का जमीनी कार्य किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी।

पूरी तरह डिजिटल

इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता इसका पूरी तरह डिजिटल होना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा, जिससे त्रुटियों की संभावना न्यूनतम होगी और डेटा की सटीकता बनी रहेगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों—मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्षदों से भी अपील की कि वे आम जनता को इस डिजिटल अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित करें।

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

कार्यशाला के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा और सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी (छाता, मांट, महावन, गोवर्धन) सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Bander: बॉबी देओल के ‘रॉकस्टार’ लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका; कल रिलीज होगा फिल्म का टीजर

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत