यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी नॉर्वे दौरे से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नेतृत्व की जबरदस्त सराहना हो रही है। नॉर्वे के पूर्व पर्यावरण मंत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहेम ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पश्चिमी देशों के नेताओं को मोदी की 'ग्रीन ग्रोथ' और आर्थिक नीतियों से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। वैश्विक लोकप्रियता में सबसे आगे नॉर्वे के प्रतिष्ठित अखबार में प्रकाशित अपने लेख में सोलहेम ने पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनके सफर पर प्रकाश डाला है।सोलहेम के अनुसार, पीएम मोदी की लोकप्रियता लगभग 70 प्रतिशत के करीब है, जो किसी भी बड़े देश के नेता के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि है। उन्होंने पीएम मोदी के एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचने के संघर्ष और नेतृत्व क्षमता को असाधारण बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि विश्व के किसी भी बड़े देश में ऐसा कोई नेता नहीं है जिसे अपनी जनता से इतना प्यार और समर्थन मिलता हो। आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की सराहना भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति का जिक्र करते हुए सोलहेम ने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जो वर्तमान में चीन सहित कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से कहीं बेहतर है। यदि यही गति जारी रही, तो वर्ष 2050 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश भर में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को उन्होंने उल्लेखनीय बताया। ग्रीन ग्रोथ के 'गारंटर' बने पीएम मोदी नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदमों की तारीफ करते हुए पूर्व UNEP प्रमुख ने गुजरात के विशाल सोलर पार्क और आंध्र प्रदेश में विकसित हो रही दुनिया की सबसे बड़ी सोलर-विंड-हाइड्रो परियोजना का विशेष उल्लेख किया। भारत अब रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही इस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है। एरिक सोलहेम ने नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों से अपील की है कि वे पीएम मोदी के पर्यावरण और विकास को संतुलित करने वाले मॉडल को गंभीरता से सुनें। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura Breaking News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ठाकुर बांके बिहारी के चरणों में टेका माथा