Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: नागरिक और श्रद्धालुओं का सारथी बनेगा ‘मेरो मथुरा’ ऐप; सांसद हेमामालिनी ने किया शुभारंभ

by Tarun Bhardwaj • May 14, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गुरुवार को सांसद हेमामालिनी ने मेरो मथुरा ऐप का शुभारंभ किया। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाने वाले इस ऐप से श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध मंदिर— घाट, धार्मिक स्थलों की जानकारी मिल सकेगी, जबकि नागरिक पानी, सड़क और कचरा की शिकायत ऑनलाइन कर सकेंगे। ऐप में आपातकालीन बटन की सुविधा भी है।

दोपहर को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, सीईओ लक्ष्मी नागप्पन और एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड प्रवीण गुप्ता और आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में रिमोट दबाकर सोलर स्ट्रीट लाइट और मेरो मथुरा ऐपका शुभारंभ किया।

इस दौरान सांसद ने एचडीएफसी बैंक, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मथुरा कोई साधारण स्थान नहीं है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि है। मेरो मथुरा ऐप स्थानीय नागरिकों को सुविधा देने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ऐप विकसित होने के बाद नगर निगम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब इसके माध्यम से न केवल शिकायतें आएंगी,बल्कि जन्म मृत्यु, सम्पत्ति टैक्स, पंजीकरण जैसी विभिन्न आवश्यकताओं के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि मेरो मथुरा ऐप को ‘मेरो ब्रज’ ऐप से जोड़ा जाए, जिसमें ब्रज क्षेत्र से जुड़े साहित्य, मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध है।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने और मेरो मथुरा ऐप शुरू करने के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया। नगर आयुक्त जग प्रवेश और विप्रा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने भी सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग देने के लिए बैंक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में गोवर्धन चेयरमैन के प्रतिनिधि मनीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा,योगेंद्र राणा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र, विप्रा के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अमरदीप, एई वैशाली शर्मा, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड सीएसआर आशीष श्रीवास्तव, क्लस्टर हेड गिरिराज अग्रवाल, ब्रांच मैनेजर जितेंद्र छाबड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन व्यास नंदन शर्मा ने किया।

Mero Mathura App

ऐप पर मिलेंगी यह सुविधाएं—

मेरो मथुरा ऐप पर नागरिक और श्रद्धालुओं को काफी सुविधाएं मिलेंगी, यह ऐप गाइड बनेगा। हिंदी— अंग्रेजी भाषा वाले इस ऐप में नगर निगम की स्मार्ट डिजिटल सेवाएं उपलब्ध होंगी, जबकि आनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इस शिकायत की स्थिति को ट्रेक भी किया सकेगा, संबंधित अधिकारी से संपर्क भी किया जा सकेगा।

घर बैठे होगा संपत्ति कर का भुगतान

मेरो मथुरा ऐप से नागरिक संपत्ति कर का भुगतान घर से कर सकेंगे, जबकि रसीद भी आनलाइन मिलेगी। जन्म— मृत्यु का आवेदन भी इसी ऐप से होगा, प्रमाण पत्र भी आनलाइन मिल सकेगा। ऐप पर नगर निगम के सभी अधिकारियों के नंबर भी उपलब्ध होंगे। पालतू पशुओं का पंजीकरण कराने के अलावा इस ऐप पर पानी, कचरा, सड़क से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी

मेरो मथुरा ऐप श्रद्धालुओं के लिए भी गाइड का काम करेगा। पर्यटन गाइड में प्रसिद्ध मंदिर, घाट, धार्मिक स्थल की दूरी और मानचित्र होगा। आपातकाल होने पर ऐप में बटन भी होगा, जबकि शौचालय की जानकारी भी मिल सकेगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Prateek Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव; अखिलेश यादव ने भाई को दिया अंतिम प्रणाम

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी